फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण, ग्रामीण स्तर पर जागरूकता पर जोर

Wed, 28 Jan 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर ​स्थित  जिला पंचायत सभागार में सड़क सुरक्षा अ​भियान के तहत बांटा गया पंफलेट। 
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को ग्राम प्रधानों के लिए जिला पंचायत में कार्यशाला का आयोजन हुआ। परिवहन और पंचायती राज विभागों के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस कार्यशाला में करीब 150 ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों को ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया, ताकि वे अपने गांवों में जनता और चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों को बता सकें। ग्रामीण सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण बताया गया।
आरटीओ अयोध्या ऋतु सिंह की अध्यक्षता में हुए सत्र में ग्राम प्रधानों को यातायात संकेतों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ग्राम पंचायतों की दीवारों पर सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियमों को पेंट करने और सरकारी सड़क सुरक्षा गीतों व वीडियो के प्रचार-प्रसार की अपील की गई। कार्यशाला में आरटीओ द्वारा दुर्घटना सहायता योजना, राहगीर योजना और हिट एंड रन योजना की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को टी-जंक्शनों पर यातायात संकेतों की उपलब्धता, रास्ते के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने, अवैध कट रोकने और स्पीड ब्रेकर तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए गए। मालवाहक वाहनों या ट्रैक्टरों में यात्रा करने से ग्रामीणों को रोकने और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के उपयोग के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने कैशलेस उपचार योजना की जानकारी दी और सभी ब्लॉकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। जागरूकता के लिए पंफलेट भी बांटे गए। इस मौके पर बलवंत सिंह यादव, नीलम, अमन, अनिकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें