फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश व तेज हवाओं से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, ठप रही 270 गांवों की बिजली

Wed, 28 Jan 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जहांगीराबाद के पास पॉलिटेक्निक के पास बिजलीठीक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में देर रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई, जिसके चलते जिले के सैकड़ों गांवों में बिजली घंटों तक गुल रही। तार टूटने और 33 केवी लाइनों में फॉल्ट आने की घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र में रात करीब 2 बजे से सुबह 11 बजे तक, यानी नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। गौरवा गांव के पास खंभे से तार टूट जाने के कारण बड़ेरला, मोहम्मदपुर कीरत सहित 70 गांवों की बिजली काट दी गई। इससे लगभग 80 हजार की आबादी प्रभावित हुई। एसडीओ सर्वेश कुमार के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह 11 बजे बिजली बहाल कर दी गई। वहीं मसौली क्षेत्र में चंदौली से आने वाली 33 केवी लाइन में जहांगीराबाद के निकट पॉलिटेक्निक परिसर में पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट आ गया। सुबह करीब 5:30 बजे से शुरू हुई यह बाधा सात घंटे तक जारी रही, जिससे देवलिया, बड़ागांव, मसौली सहित करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इस दौरान ग्रामीणों को पानी के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिन के करीब एक बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
हैदरगढ़ क्षेत्र में भी रात से सुबह तक आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे करीब तीस हजार से अधिक लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मंझार फीडर से बिजली आपूर्ति मंगलवार रात 12 बजे बाधित हुई, जो बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि रायपुर गांव के पास पेड़ गिरने से लाइन बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें