फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीकरण कार्य से दो ट्रेनें निरस्त, दो के मार्ग बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेल सेक्शन पर दोहरीकरण का कार्य होने से कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है जबकि दो ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी।
विज्ञापन

रेल पटरी के दोहरीकरण कार्य के चलते 25 जून व दो जुलाई को छपरा से चलने वाली छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। तीन जुलाई को दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 24 जून से दो जुलाई को बरेली-वाराणसी भी रद्द रहेगी।
इसी प्रकार मऊ से 5, 10, 12 व 19 जुलाई को चलने वाली गाड़ी संख्या 15025 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर से होते हुए बाराबंकी के रास्ते चलेगी। इसी तरह से आनंद विहार से चलने वाली गाड़ी संख्या 15026 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पियूष कुमार ने बताया कि दोहरीकरण का कार्य होने की वजह से ट्रेनें रद्द हुई हैं और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। अधीक्षक के अनुसार केवल बाराबंकी ही नहीं अन्य रेलखंड पर भी ट्रेनें रद्द कर दूसरे रास्तों से चलाई जाएंगी।
जनरल टिकट न बिकने से यात्री परेशान
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अभी जरनल टिकट की बिक्री न होने से यात्री परेशान हैं। कोरोना काल में बंद की गई टिकट खिड़की के खुलने का इंतजार यात्री कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 37 ट्रेनों में जनरल टिकट बहाल किए गए हैं। इसमें लखनऊ से अयोध्या, कानपुर व गोरखपुर की ट्रेनें शामिल हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पियूष कुमार ने बताया कि फिलहाल जनरल टिकट की बिक्री का आदेश अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें