बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में बीएड व एमएड के प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा छूटने पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में बीएड प्रथम वर्ष की तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1204 परीक्षार्थियों में 1190 ने परीक्षा दी। एमएड प्रथम वर्ष की तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत सभी 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बीएड द्वितीय वर्ष की तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1083 परीक्षार्थियों में 1080 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
एमएड द्वितीय वर्ष मेें तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत सभी 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 14 और दूसरी पाली में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा छूटने पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
परीक्षा छूटने के समय किसी भी जगह पुलिस की मौजूदगी न होने से लोग जल्दी के चक्कर में आगे निकलने की कोशिश में लग गए जिससे जाम लग गया। भीड़ व बेतरतीब वाहनों के फंसने से पैदल निकलना भी मुश्किल था। जाम के चलते वाहन रेंगते हुए निकले। जाम में करीब आधा घंटा लोग परेशान रहे। इसके बाद एक पुुलिसकर्मी के पहुंचने पर एक ओर से वाहन निकाले गए। इसके बाद जाम से राहत मिल सकी।