फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक की मौत

Sat, 09 Dec 2017 11:04 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में कटान को पाटते समय पलटी टैक्टर-ट्राॅली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पूर्व कटी नहर को जोड़ने के लिए पटाई कार्य में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार की दोपहर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे मेें चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं शहर में हुए एक अन्य हादसे में एक युवक की जान चली गई जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


दरियाबाद क्षेत्र के कोदायपुर गांव के पास दो दिन पहले शारदा सहायक नहर में कट गई थी। तटबंध की कटिंग से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया था जिससे किसानों की हजारो बीघा फसल नष्ट हो गई। नहर की कटे भाग की पटाई कराने के लिए सिंचाई विभाग ने ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी थी।

इस कार्य को पूरा करने के लिए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली लगने के साथ एक जेसीबी भी काम कर रही थी। शुक्रवार को शुरू हुआ पटाई का कार्य शनिवार को भी चल रहा था। सुबह के समय थाना टिकैत नगर के ग्राम भुड़वा मजरे बेलखरा निवासी दानिस(20) जाकिर ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी डालने नहर की कटिंग पर पहुंचा और मिट्टी डालकर ट्रैक्टर बैक कर रहा था तभी ट्रैक्टर पलट गया जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन


मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने दौड़ कर युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। किन्तु तब तक उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक एस के त्रिपाठी का कहना है अगर किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें