फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पैर पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पिता व भाई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर। रहिमापुर बजरंग मजरे पड़रावा गांव निवासी विक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को वह अपने गांव से कोठरी गौरिया घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

गांव के बाहर करीब 200 मीटर की दूरी पर रंजिश के कारण गुड्डू ने उनके पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे विसर्जन से घर लौटते समय वासुदेव पाल ने साथियों के साथ लाठी-डंडे से उनके साथ पिता को पीटा।
इतना ही नहीं, 22 अक्तूबर भाई जयहिंद को भी वासुदेव पाल लाठी से पीट दिया। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें