फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब विधानपरिषद चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा। भाजपा व सपा समेत कई लोग पर्चे दाखिल करेंगे। 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। अंतिम दिन कई नामांकन होने को लेकर भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद रखने के निर्देश एसपी अनुराग वत्स ने दिए हैं। इस चुनाव में भाजपा व सपा के बीच ही टक्कर होने का अनुमान है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू हुई थी। छह पर्चे बिक गए थे। उस समय विधानसभा चुनाव भी चल रहे थे जिस कारण चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया बीच में ही रोक कर नामांकन के लिए 15 मार्च से नई तरीखों का एलान किया था। अब तक 15 लोगों ने पर्चा खरीदा है जबकि 16 मार्च को केवल एक नामांकन सपा प्रत्याशी व मौजूदा एमएलसी राजेश यादव राजू ने किया है। 22 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन निर्धारित किया गया है।
सोमवार को जहां भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह पर्चा दाखिल करेंगे, वहीं सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू भी दोबारा नामांकन करने पहुंचेंगे। चूंकि इन दोनों के अलावा 13 अन्य लोग भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं, इसलिए सोमवार को अंतिम दिन बाकी लोग भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भीड़भाड़ बढ़ने की संभावना को लेकर एसपी अनुराग वत्स ने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जहां 9 अप्रैल को होगा, वहीं मतगणना 12 अप्रैल को होगी। इस चुनाव में मुख्य टक्कर भाजपा व सपा के बीच ही होने की बात कही जा रही है।
वर्तमान सपा एमएलसी राजेश यादव राजू पर जहां कुर्सी बरकरार रखने का दबाव है तो वहीं विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद से भाजपा एमएलसी चुनाव में भी भगवा फहराने की कवायद में लगी है। भाजपा ने अपना टिकट नामांकन की आखिरी तारीख से केवल एक दिन पहले घोषित किया है।
बीती 4 फरवरी को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूदा एमएलसी राजेश यादव राजू समेत छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। फिर 15 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ेल निवासी राजकुमारी पटेल, जहांगीराबाद के देवकलिया निवासी रमेश चंद्र पटेल, गोमतीनगर के राज परीक्षित सिंह, सराय रावत के रामधीरज व रामसनेहीघाट के सुभाष चंद्र, रामसनेहीघाट के कुशफर गांव निवासी अंगद कुमार सिंह, मसौली के तिलोकपुर निवासी दिग्विजय सिंह, बीकेटी लखनऊ के नरोसा गांव निवासी उदयभानु सिंह, रामसनेहीघाट के ग्राम नानूपुर निवासी राकेश कुमार ने पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें