जालंधर में स्कॉर्पियों के एक्सीडेंट में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जिले में दो अलग-अलग हादसों में गोंडा जिले के एक रिटायर्ड सेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहला सड़क हादसा रामनगर क्षेत्र में हुआ।
जहां पर मंगलवार रात बाइक से जा रहे सेना के रिटायर्ड जवान कपिल देव सिंह (48) निवासी ग्राम गंगरौली थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा को रामनगर कस्बे के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दिया।
हादसे में कपिल देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई शिवजग सिंह ने पुलिस को बताया कि कपिलदेव सिंह किसी काम से बाराबंकी जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। पुलिस की मानें तो हादसे के समय कपिल देव सिंह हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे।
मृतक के भतीजे आशुतोष सिंह ने बताया कि कपिल सेना में सुबेदार मेजर पद पर तैनात थे और इस समय वह सेवानिवृत्त हो चुके थे। दूसरा हादसा भी रामनगर क्षेत्र में हुआ। जहां पर ग्राम अमोली कला के रहने वाले राजेश त्रिवेदी (45) मंगलवार देर रात अचानक अपनी छत से नीचे आ गिरे। इस हादसे में राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत ः बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र के कानून गोयान मोहल्ला निवासी रामकुमार (65) पुत्र मैकुलाल अपनी बाइक से बुधवार को लखनऊ से वापस लौट रहे थे।
तभी हाईवे बाईपास पर दारापुर गांव के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।