फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगा तीन घरों से 13 लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद/घुंघटेर (बाराबंकी)। ठंड के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इनका खुलासा तो दूर पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात जहांगीराबाद व घुंघटेर थाना क्षेत्र के तीन घरों को अपना निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने 13 लाख रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया। पीड़ितों को जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हाजिहार गांव में दो सगे भाई राजकुमार व अजय कुमार दारापुर स्थित एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में गए थे। देर रात वापस लौटे तो सब सो गए। जिसका फायदा उठा चोरों ने उनके घर को अपना निशाना बनाया। दोनों घरों के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोरों ने राजकुमार के घर की अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, अनाज व कपडे़ तथा अजय कुमार के घर से 68 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने तथा करीब तीन क्विंटल वजन के फूल, तांबा व पीतल के सामान चोरी कर ले गए।
सुबह घर में बिखरा पड़ा सामान देख पड़ताल की तो पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। अंदर करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान व नकदी गायब मिली। इसकी तहरीर दोनों भाईयों ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि दो घरों में चोरी होने की जानकारी हुई है। मौके पर हल्का दरोगा जवाहर द्विवेदी को भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, घुंघटेर थाना क्षेत्र के पचासा गांव में बुधवार रात छत के सहारे कुलदीप यादव के घर में घुसे चोर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी, गहने समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घर में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई।
कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लखनऊ में स्थित मकान में रहता है। गांव के मकान में उसके पिता व छोटा भाई प्रदीप रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद सभी बाहर के कमरे में बरामदे में सोए थे। इसी का फायदा उठाकर छत के रास्ते घर में पहुंचे चोरों ने घटना का अंजाम दिया। इस संबंध में घुंघटेर एसओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें