फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के कहर से महिला की मौत, 200 बीमार

Sat, 10 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सीएमओ ने टीम के साथ किया गांव का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहावपुर कस्बे में तेज बुखार की चपेट में आकर शनिवार को एक महिला की मौत की मौत हो गई। जबकि 200 से अधिक लोग अभी बुखार की चपेट में हैं। एक ही गांव में इतने ज्यादा बुखार पीड़ितों की सूचना पर मौके पर सीएमओ ने टीम के साथ पहुंचकर मरीजों को देखा। इसके साथ ही पूरे गांव में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने व नालियों में रसायन छिड़काव कराने का भी आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही कैम्प कर रही है।
विज्ञापन


शहावपुर गांव में इस समय करीब 200 लोग तेज बुखार और बदन दर्द से पीड़ित हैं। सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है। यहीं की रहने वाली नूरबानों (45) पत्नी जावेद भी कई दिनों से तेज बुखार व बदन दर्द से पीड़ित थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

शनिवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो घरवाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति जावेद ने बताया नूरबानों को एक बार जिला अस्पताल में दिखाया था उसके बाद घर पर ही दवा चल रही थी।
विज्ञापन


गांव के प्रधान  वसीम अंसारी का कहना है कि गांव में करीब दो सौ लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव के मो. शमीम, जिशान, उमेश, अतीक, हस्सान, खालिद, कैश, निजाम, जुबेर, मुकीम, अब्ुदल, सैफ आदि वायरल फीवर की चपेट में हैं। एक ही गांव में इतने लोगों के बुखार से पीड़ित होने और महिला की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए।

तुरंत सीएमओ डॉ. डीआर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुखार पीड़ितों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि पूरे कस्बे में वायरल की चपेट में आने से करीब दो सौ लोग पीड़ित हैं। कस्बे में फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता, एसीएमओ डॉ. राजाराम, डॉ. डीपी सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम को लगाया गया है।

डेंगू के लक्षण मिलने पर सभी को ब्लड टेस्ट के लिए जिला अस्पताल की पैथालॉजी को भेजने का काम करेंगे। एंबुलेंस सेवा के मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव से मौके पर दो एंबुलेंस भेजवाने को कहा गया है। सदर विधायक सुरेश यादव भी कस्बे में जाकर लोगों से मिले और मरीजों को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन किया। 

शहावपुर गांव में 200 मरीजों में डेंगू की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षक था लेकिन किसी में डेेंगू नहीं है सब वायरल फीवर से पीड़ित हैं। दस सदस्यीय टीम को कस्बे में तैनात कर मरीजों का उपचार करने, दवाएं वितरण करने व गंदी नालियाें में रसायन छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए है। एक महिला की मौत हुई है लेकिन उसकी किसी प्रकार की जांच परिवारीजनों ने नहीं कराई थी जिससे पता चले कि उसे था क्या। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें