फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रही तेज धूप, शाम को झमाझम

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
शाम को झमाझम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन भर तेज धूप व उमस से लोग हलकान रहे तो शाम को हुई अचानक झमाझम बारिश में सभी सराबोर हो गए। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की तो तमाम लोगों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ी लेकिन असमान में बादल छाए रहने से लोगों में बारिश की उम्मीद जगी रही। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से खिली तीखी धूप रही। समय बढ़ने के साथ ही इसकी तल्खी बढ़ती गई। उमस भरी भीषण गर्मी से सभी परेशान रहे। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे पसीना से लतपथ घरों को पहुंचे। उमस व गर्मी के राहत के लिए बच्चे बार-बार पानी की बोतलों का सहारा लेते रहे।

शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। झमाझम बारिश हुई। जिससे पूरा शहर तरबतर रहा। लोगों को उमस से कुछ राहत मिली तो कई लोगों ने कई दिनों बाद हुई बारिश का भरपूर आनंद लिया। बारिश थमने के बाद फिर से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


लेकिन आसमान में घनघोर बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 91 व न्यूनतम 64 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें