फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से आसान हुई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचहैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सीमावर्ती मतदान केंद्रों तक पहुंच आसान हुई है। कई ग्राम पंचायतों तक अमेठी जिले की सड़कों से होकर जाने की दूरी कई किलोमीटर बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए कुल 263 मतदान केंद्र पर 434 बूथ बने हैं। इनमें अमेठी सीमा पर स्थित सरांय गोपी, चिरैया, जारमऊ, मंगउवा व शुकुलपुर ग्राम पंचायतों तक आवागमन के लिए लोग अमेठी के इन्हौना या शुकुल बाजार से होकर आवागमन करना पड़ता था। अभी तक हुए विधानसभा, लोकसभा व पंचायत चुनावों में इन ग्राम पंचायतों तक भेजी गई पोलिंग पार्टियों को भी अमेठी के इन्हीं मार्गों से होकर जाना पड़ता था। इससे पोलिंग पार्टी तथा सुरक्षा बलों व अधिकारियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ सीमा पर सरांय पांडेय से अमेठी सीमा पर शुकुलपुर तक क्षेत्र होकर निकला है। एक्सप्रेसवे के साथ बने सर्विस रोड के सहारे इन पंचायतों तक पहुंच आसान हुई है। इन गांवों से एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से सीधा पहुंचा जा सकता है और दूरी पांच से सात किमी कम हो गई। सरांय गोपी व चिरैया की दूरी में अंतर नहीं हुआ लेकिन सर्विस रोड से बिना दूसरे जिले में गए सीधे वहां पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा गेरांव, बलीगेरांवा, जारमऊ, मंगउवा, टिकरहुआं, तिलहा रतौली, अहीरगांव, उमरवल किर्षिया, रक्सहा, ओहरामऊ व मरुई आदि गांव से तहसील मुख्यालय की दूरी भी पांच किलोमीटर कम हुई है। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्ग तय किए जा रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों तक सीधा पहुंचने के लिए मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें