फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जले 12 मकान, 15 लाख की क्षति

Wed, 18 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो गांवों में लगी आग में 12 आशियाने जल कर राख हो गए। दोनों घटनाएं बुधवार की सुबह हुई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हुई है। 
विज्ञापन


रामसनेही घाट प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोडियन पुरवा गांव में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। तेज हवाओं ने भी आग की लपटों का पूरा साथ दिया। जिसके चलते एक-एक कर गांव के 11 घर जलकर राख हो गए। जिसमें विजय कुमार, राम सिंह, राम अचल, राम प्रताप, श्रीराम, चंद्रिका प्रसाद छोटे, शत्रोहन, गंगाराम, रामशंकर, रूपचंद व चंद्रिका बड़े के घर जलकर राख हो गए।

आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन असफल रहने पर फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड गर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग विजय कुमार के घर से लगी।
विज्ञापन


जबकि घर में कोई नहीं था। विजय पत्नी के उपचार के लिए लखनऊ गए हुए थे। बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहरव गांव में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे माता प्रसाद पुत्र छंगालाल के घर आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड कर्मियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। अग्निकांड में करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि माता प्रसाद भंडारे के आयोजन की तैयारी की थी। लेकिन अग्निकांड में पूरा सामान जल गया। घर में अनाज का एक दाना तक नहीं बचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें