फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बेटी का शव नहीं ले गए परिजन, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Mon, 12 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रेमी संग आत्महत्या करने वाली युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन लेने नहीं पहुंचे। पुलिस ने काफी कोशिशें कीं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार पुलिस ने शनिवार देर शाम शहर के श्मशान घाट में युवती के गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

घटना सात मई की है, जब जिले के मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अलग-अलग बिरादरी के प्रेमी युगल के शव एक बाग में एक ही फंदे से लटके मिले थे। युवती अपनी शादी के मंडप से भागकर प्रेमी के पास पहुंची थी, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें युवती ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। आठ मई को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिजन लेकर चले गए, मगर युवती के परिजन उसे लेने नहीं आए। एसएचओ मसौली सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गांव व पड़ोस के लोगों की मौजदगी में अंतिम संस्कार हुआ है।
चचेरी बहन से करा दी गई थी शादी
शादी के दिन युवती के लापता होने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया था। कुछ देर तक उसकी सघन खोजबीन की गई, मगर कोई सुराग न मिला। जब बरात लौटने की नौबत आई, तो दोनों पक्षों ने मिलकर लापता युवती की चचेरी बहन से शादी कराए जाने पर सहमति बनाई थी। इसके बाद विवाह के मंडप में चचेरी बहन ने दूल्हे संग फेरे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें