फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घटना स्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। गनेशपुर गांव के अमरजीत सिंह की मौत हत्या है या हादसा, इस मामले की जांच ने एसपी के आदेश के बाद तेजी पकड़ी है। शनिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


एक मई को त्रिवेदीगंज के निकट चंदीखेड़ा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर अमरजीत का शव मिला था। पुलिस ने नशे की हालत में गड्ढे मेें गिरने से सिर में आई चोट के कारण मौत होने की बात कही थी। मृतक के भाई ने रामगोपाल सिंह ने हत्या का संदेह जताते हुए बताया था कि अमरजीत के साथ टाइल्स का काम करने वाले दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी से की थी। एसएचओ दोमित्र सेन रावत ने बताया विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ टीम ने जांच की है। वैज्ञानिक साक्ष्यों व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें