फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता की हद : शव को रात भर कुचलते रहे वाहन, उड़ गए चीथड़े, मगर नहीं जागे जिम्मेदार

Sun, 05 Nov 2023 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत हुए व्यक्ति के शव को रातभर वाहन कुचलते रहे। सुबह आठ बजे तक शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क खून से लाल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत हुए व्यक्ति के शव को रातभर वाहन कुचलते रहे। सुबह आठ बजे तक शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क खून से लाल हो गई। इस दौरान पुलिस और हाईवे एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। रविवार सुबह पुलिस ने सड़क पर बिखरे पड़े अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर बघौरा गांव के पास से रविवार भोर जब लोग गुजरे तो सड़क का हाल देखकर   सहम गए। क्योंकि हाईवे पर दूर तक  मानव अंग के चीथड़े पड़े थे। सड़क खून से लाल थी। मृतक कोई पुरुष था। हजारों वाहन शव से गुजर चुके थे। इसकी चर्चा तेज हुई तो करीब 8:00 बजे सफदरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़ों को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक कौन था। हादसा रात में कब और कैसे हुआ यह पता नहीं चल सका है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हाईवे पर एंबुलेंस तैनात है। रात में पुलिस की गश्त होती है मगर किसी को कुछ नहीं पता चला। जिससे संवेदनहीनता उजागर हो रही है। एसएचओ सफदरगंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें