फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस और पेट्रोल पंप संचालकों पर केस दर्ज

Wed, 26 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने जिले के 117 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की थी जिसमें 19 पेट्रोल पंपों पर लगे पल्सर कार्ड से छेड़छाड़ पाई गई थी। शासन के निर्देश व जिलाधिकारी की अनुमति पर सभी पेट्रोल पंपों पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई तेज कर दी गई। मुकदमा दर्ज होने से पेट्रोल पंप संचालकों में अफरा तफरी मची हुई है। अभी गिरफ्तारी व जुर्माने की कार्रवाई शेष है।
विज्ञापन

             
शासन से मिले निर्देशों के बाद बीते मंगलवार को आठ पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी और दस पर कार्रवाई शेष रह गई थी। बुधवार को जिलाधिकारी से मिली अनुमति के बाद हाईवे स्थित बाराबंकी ट्रेडर्स, विक्रम ट्रेडर्स सफदरंगज, पंवार फीलिंग स्टेशन जलालपुर, रायल फीलिंग स्टेशन भिटरिया, श्रीवास्तव फीलिंग सेंटर आलापुर, श्रीराम फीलिंग सेंटर रीवां सींवा, हमारा पंप भिखरपुर, आनंद आटो भानमऊ, सलारपुर फीलिंग सेंटर सलारपुर, सिंह ट्रेडर्स नाका पैसार के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई।              
  
सबसे पहले नाका सतरिख के पास स्थित नंदलाल वेदप्रकाश, गौरी फीलिंग सेंटर जेठबनी, मेसर्स राजेंद्र प्रसाद गुप्ता नाका पैसार, इंदिरा फीलिंग स्टेशन आलापुर, मेसर्स काजी फीलिंग सेंटर काजीपुर तिलोकपुर, सुशीला किसान सेवा सेंटर देवीगंज, मेसर्स ललित फीलिंग स्टेशन सरथरा आदि के खिलाफ विगत दिनों कार्रवाई हो चुकी है।             
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले के अब 19 पेट्रोल पंप मालिकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरु कर दी। एक पेट्रोल पंप संचालक पर 20 दिन पहले केस दर्ज किया गया था, पर उनकी अभी तक न तो गिरफ्तारी हो पाई है और न ही उन्होंने अदालत में समर्पण किया है। ऐसे में कई लोगों के खिलाफ कुर्की की भी कार्रवाई हो सकती है।       
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें