फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ठेकेदार के शव पर गुजरते रहे वाहन

Wed, 26 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र में मंगलवार रात बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर एसयूवी (इनोवा) का पंचर पहिया बदल रहे लखनऊ के ठेकेदार व उसके साथी को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद पर रात में हाईवे पर घंटों ठेकेदार के शव पर वाहन गुजरते रहे जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। पूरी सड़क खून से लाल हो गई। सूचना पर पुलिस ने बामुश्किल शव को पीएम हाउस पहुंचाया।   
विज्ञापन


पहला हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुआ। यहां पर मूलरूप से हरदोई व वर्तमान समय में लखनऊ के सज्जादबाग कालोनी, दौलतगंज थाना ठाकुरगंज के फैजी रिजवी (28) पुत्र सैय्यद हसन अपनी इनोवा कार से गार्ड जयसिंह (19) पुत्र नत्था निवासी निजामपुर थाना संदना जिला सीतापुर के साथ फैजाबाद से घर लौट रहे थे।

तभी रामसनेहीघाट के पास हाईवे पर इनकी कार पंचर हो गई। इस दौरान यह दोनों लोग कार की पहिया बदलने लगी इसी बीच हाईवे पर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं हादसे के बाद फैजी के ऊपर से हाईवे पर कई वाहन निकलते रहे जिससे उनका शव काफी क्षतिग्रस्त हुआ। काफी देर बाद मिली जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ इस बारे में उनके परिवारीजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


मृतक के भाई साजी रिजवी ने बताया कि फैजी रिलायंस कंपनी द्वारा डलवाई जा रही अंडर ग्राउंड केबिल की ठेकेेेदारी का काम करते थे इन दिनों फैजाबाद में काम होने के चलते यह देर रात घर आ रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। फैजी के डेढ़ साल का बेटा अरमान रिजवी है। जबकि इनकी पत्नी निगार फातिमा का रो-रो कर काफी खराब हाल है। परिवारीजनों का कहना है कि नशे में धुत किसी ट्रक चालक ने उनके बेटे को मार दिया। 
-
मृतक ठेकेदार फैजी रिजवी के भाई साजी रिजवी ने बताया कि फैजी का शव हाईवे पर काफी देर तक पड़ा रहा जिसके चलते ऊपर से कई वाहन निकलते रहे जिससे उनका शव काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया कि फैजी के डेढ़ साल का बेटा अरमान रिजवी है। जबकि इनकी पत्नी निगार फातिमा का रो-रो कर काफी खराब हाल है। परिवारीजनों का कहना है कि नशे में धुत किसी ट्रक चालक ने उनके बेटे को मार दिया।

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दादरा चौराहे पर हाईवे पार कर रहे एक 35 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। एसओ पंकज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें