फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से ठप रहे कार्य, निराश लौट रहे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते मंगलवार को तहसील परिसर में काम काज ठप रहा। वकीलों के साथ छिड़ी रार से आक्रोशित लेखपालों ने अराजकता फैलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन भी किया। इससे काम काज कराने तहसील आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान वकीलों से आशंकित टकराव को देखते हुए तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन

वकीलों और लेखपालों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को तीसरे दिन जिले भर के लेखपाल कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में लेखपालों ने सदर तहसील गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि तहसील परिसर में तोड़फोड़ करने तथा अराजकता फैलाने वालों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है जिले भरे में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में खतौनी, आय, जाति और निवासी प्रमाण पत्र को लेकर आए फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम सदर सुमित यादव का कहना है कि तहसील परिसर में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लेखपाल निर्वाचन आदि संबंधी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें