फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गाली-गलौज पर भड़का पुत्र, पिता को डंडों से पीटा, मौत

Tue, 12 Mar 2024 12:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लाेनीकटरा थाना क्षेत्र में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे पिता को पहले तो पुत्र ने मना किया लेकिन जब वो नहीं माना तो उसने आपा खो दिया। गुस्से में उसने भी पिता को डंडों से जमकर पीटा। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार लोनीकटरा के छंदरौली निवासी दिनेश उर्फ नन्हू (45) की पत्नी की मौत बहुत पहले हो चुकी है। उसका एक पुत्र हिमाचल प्रदेश में रहता है जबकि दूसरा पुत्र नौरंगी उर्फ प्रियांशु प्रेम विवाह करने के बाद से लखनऊ में रहता था। एक सप्ताह पहले वह पत्नी के साथ गांव आया था। बीते शनिवार की रात दिनेश ने पुत्र से शराब लाने की मांग की। प्रियांशु इस शर्त पर शराब लेकर आया कि पीने के बाद गाली-गलौज व हंगामा नहीं करेंगे।


लेकिन शराब पीने के बाद दिनेश नशे में हो गया और उसने अभद्रता शुरू कर दी। इसे लेकर प्रियांशु की पिता से कहासुनी होने लगी। उसने डंडों से पिता को पीट डाला। हालत गंभीर होने पर गांव के लोगों के सहयोग से दिनेश को लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी ले जाया गया। लेकिन यहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत नहीं सुधरने पर रिश्तेदार व अन्य लोग दिनेश को गंभीर हालत में भिलवल के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाने के बाद दिनेश का बड़ा पुत्र रमेश चंद्र गांव पहुंचा। उसी की तहरीर पर प्रियांशु के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। लोनीकटरा के थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन





पत्नी कर रही थी पिता से बात, तभी भड़क गया प्रियांशु
पूछताछ में पता चला है कि घटना के वक्त प्रियांशु की पत्नी मोबाइल फोन पर अपने पिता से बात कर रही थी। इस दौरान नशे में दिनेश गाली गालौज कर रहा था। प्रियांशु को लग रहा था कि उसके ससुराल वाले भी गाली गलौज के बारे में जान जाएंगे। इससे वह कुछ ज्यादा ही भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें