फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुपरवाइजर समेत चार बीएलओ निलंबित

Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का कितना अनुपालन हो रहा है इसकी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने रविवार को एसडीएम सदर के साथ शहर के चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्र बंद मिले। यहां पर तैनात सुपरवाइजर और बीएलओ बिना सूचना के नदारद मिले। नाराज डीएम ने सुपरवाइजर समेत चारों बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस लाइन में बने चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर ताला बंद था। सुपरवाइजर संग्रह अमीन राजेश कुमार के साथ यहां पर तैनात बीएलओ भी गायब थे। यह देख नाराज जिलाधिकारी ने संग्रह अमीन राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि इन्हें नवाबगंज तहसील से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा यहां पर तैनात बीएलओ राजीव कुमार सिंह, रमेश बाल्मीकि, आदित्य कुमार और वासुदेव नंदन सिंह भी अपने-अपने बूथों पर मौजूद नहीं थे। यहां पर ताला लटक रहा था। जिसपर इन्हें भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि इन सभी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करते हुए विभागों को पत्र भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एडीएम ने किया जीआईसी का निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने रविवार को जीआईसी में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि यहां पर सभी बीएलओ मौजूद थे। इसके अलावा भी जिले में कई स्थानों पर बीएलओ मौजूद रहे, लेकिन कई केंद्रों पर ताला लटकता भी मिला। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के सभी 1702 मतदान केंद्रों पर सूची पढ़कर सुनाए जाने के आदेश दिए गए थे।

मंडी में बनेगा आदर्श पोलिंग डिस्पैच सेंटर
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां पर एक आदर्श पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर बनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं और संबंधित को इसके निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसके अलावा डीएम, एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां पर दोनों अधिकारियों ने चुनाव को लेकर अब तक की गई कार्रवाई के विषय में जानकारी ली। शहर कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि अब तक करीब 1500 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें