फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा के ढाई हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे स्मार्ट फोन व टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। युवाओं को शिक्षित, प्रशिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार स्मार्ट फोन और टैबलेट देकर सशक्त व समर्थ बनाएगी। युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार ने युवाओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट देने का निर्णय किया है। इससे जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के करीब ढाई हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। प्राचार्य ने इसकी सूची अवध विश्वविद्यालय को भेजी है।
विज्ञापन

कोविड वैश्विक महामारी के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद हो गए थे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलाई गईं। लेकिन कई लोगों के पास स्मार्ट फोन न होने से पढ़ाई नहीं कर सके। अब अधिकांश पढ़ाई ऑनलाइन होने लगी हैं। कई परीक्षाएं भी ऑनलाइन हो रही हैं। ऐसे में युवाओं को अब सूचना प्रौद्योगिकी के इन माध्यमों से जोड़ना जरूरी हो गया है।
आज के दौर में शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से दी जाने लगी है। लेकिन आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के के कारण स्मार्ट फोन व टैबलेट खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे छात्रों को राज्य सरकार की इस योजना से लाभ मिलेगा। नई शिक्षा नीति में वर्चुअल स्टडी आदि को लेकर विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट देकर सशक्त व समर्थ बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्मार्ट फोन और टैबलेट देने की योजना है।
विज्ञापन

इससे न केवल वे अपने शैक्षिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे, बल्कि उसके बाद विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी तथा स्वावलंबन की योजनाओं में भी इसका सदुपयोग कर नौकरी व रोजगार पा सकेंगे। नवंबर-दिसबंर में स्मार्ट फोन व टैबलेट मिलना है।
युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए विद्यालयों से विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। इसी को लेकर जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज से करीब ढाई हजार से अधिक विद्यार्थियों की सूची विवि व शासन को भेजी गई है। राज्य सरकार की इस योजना से करीब ढाई हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के 2559 विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें