फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के और छह नए मरीज मिले

Thu, 01 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे लोगों में दहशत है। अब और छह नए मरीज  मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत इस कदर हावी हो रही कि है हल्का बुखार आने पर भी लोग आनन-फानन में खून की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में प्लेटलेट्स की जांच कराने वालों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला जज कार्यालय में कार्य करने वाले लिपिक अरुण कुमार श्रीवास्तव भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद परिवारीजनों ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में में उन्हें भर्ती कराया है।

दरियाबाद निवासी असर अली, मो. बिलाल, अयाज अली व रफीक पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। हालत में सुधार न होने पर खून की जांच कराई गई। रिपोर्ट जब निजी चिकित्सक को दिखाई गई तो उन्होंने डेंगू की पुष्टि की। इसके बाद परिवारीजन आननफानन मरीजों को लखनऊ ले गए।
विज्ञापन


इसमें असर अली और रफीक इंदिरा नगर और बिलाल और अयाज गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बनकोडर गांव निवासी अरविन्द वर्मा के पुत्र राहुल वर्मा (20) को तीन दिन से बुखार था। जांच में डेंगू के लक्षण पाये गये। इसके बाद घर वालों ने राहुल को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें