फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार में लापरवाही बरतने पर वृद्ध की मौत

Wed, 31 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएचसी सिद्धौर में इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत पर परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकसें पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ब्लाक ने परिवारीजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सिद्धौर ब्लाक  के ग्राम पूरे जमादार निवासी शिवशंकर (65) वर्ष को तीन दिनों से जुकाम बुखार था। बुधवार को अचानक तबियत ज्यादा खराब होने पर परिवारीजन उसे लेकर पीएचसी सिद्धौर पहुंचे।

मौके पर मौजूद डॉ. हसीब के पास पहले से काफ ी मरीज मौजूद थे। परिजनाें ने जब बताया तो कुछ देर बाद आकर देखा और एक इंजेक्शन लगाकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर रहे थे कि इसी बीच शिवशंकर की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक की पत्नी फूलकला व साला श्रीराम चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख रमेश चन्द्र वर्मा ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और पीएचसी पर आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार करने के लिए चिकित्सकों से कहने के बाद शव को परिवारीजनो के घर भेजवा दिया। परिवारीजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

पीएचसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंंह का कहना कि शिवशंकर को जब पीएचसी पर लाया गया तो उसकी हालत काफ ी नाजुक थी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हसीब ने इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए कागज बना रहे थे। तभी शिवशंकर की मौत हो गयी। 

पीएचसी सिद्धौर में इलाज में लापरवाही बरतने पर वृद्ध की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत मिली है। शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें