त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर के भैंसुरिया गांव में सोमवार को तालाब के बाहर करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए। वन विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
भैंसुरिया गांव के लोगों के अनुसार सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो गांव के पास तालाब के किनारे करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ बैठा दिखा जिसके बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने मोबाइल से मगरमच्छ का वीडियो बनाया।
डिप्टी रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि संभावना है कि पास में ही शारदा सहायक समानांतर नहर से मगरमच्छ गांव के तालाब में आ गया है। एक टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि तालाब के निकट कोई भी जाने का प्रयास न करे। इससे पहले हबीबपुर तालाब में एक मगरमच्छ देखा गया था।