फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या में चाचा चाची समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गोली मारकर भतीजी की हत्या के मामले में आरोपी चाचा समेत छह को असंद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे दिन भी गांव में पुलिस की चहलकदमी के बीच सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के पलौली गांव में बुधवार को पेड़ के विवाद को लेकर हुई झगड़े में चाचा हर बहादुर सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से हमलाकर भतीजी स्वीटी की हत्या कर दी थी। वहीं गोली लगने से स्वीटी की बहन शिवानी व भाई सत्यम घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही एसपी अनुराग वत्स ने एएसपी मनोज पाण्डेय व सीओ रघुवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। मृतका के पिता अजय सिंह की तहरीर पर बुधवार को ही पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

उसके बाद एसओ की टीम ने हर बहादुर उनकी पत्नी बसंती सिंह उर्फ रामश्री, बेटा शुभम सिंह उर्फ सत्येंद्र, मान बहादुर सिंह उनकी पत्नी रीता सिंह व रेशमा सिंह को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद की। एसओ ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में नामजद नौ आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कबाड़ व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
बाराबंकी। तीन दिन पहले कबाड़ व्यापारी से हुई लूट के मामले का बृहस्पतिवार को रामनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 66 सौ रुपये की नकदी बरामद की। दोनो आरोपियों का पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना व कस्बा बदोसरायं निवासी कबाड़ व्यापारी तौफीक सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ कार से रामनगर आ रहा था।
इस दौरान नथनापुर- लोधपुरवा पुल के पास चार-पांच बदमाशों ने कार रोकी। उसके बाद बाहर उतरते ही बदमाश तौफीक की पिटाई कर उसके पास मौजूद 82 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए थे। इसकी रिपोर्ट कबाड़ व्यापारी ने रामनगर थाने में दर्ज कराई थी।
इसके बाद घटना के खुलासे में लगी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की टीम ने थाना क्षेत्र के ही नयापुरवा मजरे रामपुर महासिंह निवासी मनोज उर्फ मनोहर तथा चंदर उर्फ राजेश को को लोधपुरवा गांव के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने 66 सौ रुपये की नकदी व तमंचा बरामद किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दर्ज एफआईआर में धारा बढ़ाने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
चोरी के मोबाइल के साथ चार धरे गए
बाराबंकी। कोठी पुलिस ने चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि बुधवार कोठी कस्बा निवासी ताज मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने जैदपुर जाने वाले चौराहे से उसका मोबाइल छीनकर भाग गए थे।
इस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के असौरी गांव निवासी सानू, ऐसान अली उर्फ दिलदार तथा सलमान को भानमऊ चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लूट का मोबाइल व बाइक बरामद हुई। वहीं बदोसरायं थाना क्षेत्र के डीह निवासी दीपक को गिरफ्तार कर महाविद्यालय में परीक्षा देने आए छात्र विवेक कुमार के मोबाइल समेत छह मोबाइल बरामद किए गए। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें