फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़े तीन आशियाने

विज्ञापन
बाराबंकी। सूरतगंज क्षेत्र के मोहनीपुर गांव स्थित छप्पर नुमा घर में आग लगने जला सामान। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
रामनगर/सूरतगंज (बाराबंकी)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को रामनगर क्षेत्र के बरियारपुर गांव में दो घरों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक घर में रखा अनाज, नकदी, जेवर आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

बरियारपुर निवासी गेंदा के मुताबिक उसका और उसके चचेरे भाई दुर्गा प्रसाद का छप्परनुमा घर है। वह सब्जी बेचने बाजार गया था और पत्नी सुबह खेत गई थी। इसी बीच ग्रामीणों के शोर मचाने पर पत्नी घर पहुंची। देखा कि गांव वाले आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू न पा सके। सूचना के बाद जब तक अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
वहीं सूरतगंज ब्लॉक के मोहनीपुर मजरे ढखवा गांव निवासी अजमेर के छप्परनुमा घर में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते घर में रखा बेड, कुर्सी, कपड़े, अनाज सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस समय घटना घटी उस समय घर के सभी सदस्य खेत में काम कर रहे थे। आग से करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें