फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील रहेंगी सीमाएं, बैरियर व पुलिस पिकेट पर होगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। ब्रीफिंग के बाद जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। सभी छह विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा 20 जोन व 185 सेक्टर में बांटी गई है। चुनाव के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र के अलावा हर विस क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों की फ्लाइंग स्क्वॉयड व सर्विलांस की एक-एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने का प्लान तैयार कर लिया है। सुुरक्षा में 103 कंपनी अर्द्धसैनिक बल व बाहरी जनपदों से सिविल पुलिस के 443 इंस्पेक्टर व दरोगा, 5364 आरक्षी व 5400 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक इंस्पेक्टर व चार सिपाही वहीं प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी दरोगा व चार सिपाहियों को दी गई है। सभी को एक-एक चार पहिया वाहन भी दिया जाएगा। वहीं 78 पुलिस पिकेट की थाने के सब इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 12 अंतर्जनपदीय बैरियर समेत कुल 102 बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें पुलिस के साथ ही आयकर व वाणिज्यकर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक थाने में अर्द्धसैनिक बलों की एक-एक क्यूआरटी होगी। तो हर थाने में 10-10 कलस्टर बनाए गए हैं। जिसमें एक दरोगा व चार सिपाही होंगे। इनको सात-आठ मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
वहीं प्रत्येक थाने में एक-एक कलस्टर मोबाइल की टीमें बनेंगी। जो किसी प्रकार की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचेंगी। वहीं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4-4 स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी लगाई जाएंगी।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे क्रिटिकल मतदान केंद्रों की कमान
जिले के क्रिटिकल मतदान केंद्रों समेत 1698 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर अलग-अलग छह स्क्रीन लगाकर मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ आधा सेक्शन पैरामिलेट्री फोर्स व सिविल पुलिस के पांच जवान व दो होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। वहीं स्थानीय थाने के कलस्टर मोबाइल अराजकतत्वों की निगरानी करेंगी। जिले के 1707 मतदान केंद्र के 2829 बूथों में से 114 क्रिटिकल मतदान केंद्र के 163 वल्नरेबल पोलिंग बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें