फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी को जाम से निजात दिलाने को किया डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में लगने वाले जाम को लेकर हाईकोर्ट ने सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इसको लेकर कमिश्नर अयोध्या के आदेश पर जिले में भी लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगाते हुए अयोध्या-लखनऊ मार्ग, लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग व लखनऊ-कुर्सी मार्ग पर बड़े वाहनों का डायवर्जन करते हुए निर्धारित समय में नो एंट्री का कड़ाई पालन कराना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी ने यातायात के सुचारु व निर्बाध संचालन के लिए सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर आने वाले वाहनों को कस्बा हैदरगढ़ पुलिस चौकी चौराहा से जो बाराबंकी अयोध्या, हरदोई, सीतापुर आदि जिलों में जाना चाहते हैं उनके लिए वैकल्पिक आवागमन हैदरगढ़ चौराहा से असंद्रा, भिटरिया चौराहा से दाहिने रामसनेहीघाट बाईपास तिराहा व दाहिने देवा, कुर्सी से इटौंजा, होकर हरदोई-महमूदाबाद-सीतापुर जा सकेंगे।
वहीं अयोध्या की ओर से आने वाहन जो सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, आगरा एक्सप्रेस-वे जाने वाले वाहन अब रामसनेहीघाट बाईपास तिराहा से असंद्रा, हैदरगढ़, गोसाईगंज से मोहनलालगंज कस्बा पोस्ट ऑफिस तिराहा से दाहिने एयरपोर्ट होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि पेट्रोल टैंकर, शव वाहन व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के वाहनों को छूट रहेगी। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि डायवर्जन की यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगी। पालन न करने पर एमवी एक्ट व आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें