बाराबंकी। पैसे के लेनदेन को लेकर रोडवेज बस परिचालक से हुए विवाद को लेकर एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित परिचालक ने पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित बस परिचालक दलजीत सिंह महमूदाबाद-बेलहरा होते हुए फतेहपुर बाराबंकी जाने वाली रोडवेज बस पर परिचालक के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह बस बाराबंकी-फतेहपुर होते हुए बेलहरा से महमूदाबाद जा रही थी कि मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र के कस्बा बेलहरा बाबा साहब चौराहे के निकट बस परिचालक और अज्ञात व्यक्ति के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था।
तभी बस परिचालक ने पुलिस को बुलाने की बात पर अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन चाकू परिचालक की बैग पर जाकर लगा। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वहीं अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिचालक दलजीत सिंह ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर करवाई की जा रही है।