फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में छोटे किसानों को दें प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीणा कुमारी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी समेत अन्य एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से कहा कि धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को इस बारे में निर्देशित किया जाए। जांच के दौरान यदि कहीं लापरवाही उजागर हो तो संबंधित क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि अब तक क्रय केंद्रों पर जो धान खरीदा जा चुका है उसकी उठान में भी तेजी लाई जाए, ताकि आगे की खरीद प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीद की जांच के लिए जिन अधिकारियों को नामित किया गया है उन्हें निर्देशित किया जाए कि वे नियमित क्रय केंद्रों की जांच कर अपनी रिपोर्ट शाम को जिलाधिकारी को हर हाल में प्रेषित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
आरएफसी अयोध्या मंडल एसएन पांडेय ने राइस मिलर्स द्वारा मंगलवार को दिए गए मांगपत्र को सहानुभूति पूर्वक विचार के लिए खाद्य एवं रसद आयुक्त को भेज दिया है। इसकी एक प्रति मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमूल सिंह को भी भेजी है। अध्यक्ष ने बताया कि आरएफसी द्वारा एक सप्ताह का समय मिल मालिकों को दिया गया है। हम लोग शासन के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। एक सप्ताह में यदि सकारात्मक परिणाम नहीं मिले तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें