फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाबा की मौत, पौत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। बाबा-पौत्री बाइक से दवा लेने बाराबंकी आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बाबा-पौत्री को आननफानन सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पौत्री का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार की सुबह फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर बन्नी सलेमपुर गांव के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी चंद्रशेखर वर्मा (65) अपनी पौत्री अंशिका की दवा लेने बाइक से बाराबंकी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद सड़क पर गिरे बाबा-पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि हादसे में मृत बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें