फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदार को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नवीन मंडी के अंदर प्याज लदे ट्रक ने एक पल्लेदार को रौंद दिया। गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किए गए पल्लेदार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के नाका सतरिख निवासी नसीम गोंडा रोड स्थित नवीन मंडी में पल्लेदारी करता था। बुधवार की देर शाम प्याज लेकर मंडी आए ट्रक ने पल्लेदार नसीम को रौंद दिया। चीखने-चिल्लाने के बाद चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया।
उसके बाद स्थानीय लोगों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया। परिवारीजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में ही चिनहट के पास उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पल्लेदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक सुंदर लाल को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई चांदबाबू की तहरीर पर केस दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें