फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी में डूबे पांचवें व्यक्ति का भी शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सआदतगंज (बाराबंकी)। कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को महिला सहित डूबे पांच लोगों के शव बरामद हो गये हैं। एसडीआरएफ और फ्लड कम्पनी पीएसी के 42 घंटे के चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मंगलवार की सुबह पांचवें व्यक्ति का भी शव मिला।
विज्ञापन

बीते रविवार को कस्बा सआदतगंज के निकट कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक महिला सहित पांच लोग नदी की तेज धारा में डूब गये थे। इसके बाद महिला मुन्नी पत्नी मदन पटवा का शव बरामद हुआ था तथा अन्य शवों का पता न चलने पर 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की फ्लड कम्पनी और एसडीआरएफ की संयुक्त रेस्क्यू अभियान में सोमवार को मुन्नी देवी के दो पुत्र नीलेश व सूरज के साथ धर्मेंद्र कश्यप का शव घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर स्थित करीब 40 फिट गहरे कुंड से बरामद हुए थे।
इसके बाद मंगलवार की सुबह ऑपरेशन चालू होता इससे पूर्व करीब दो सौ मीटर की दूरी पर नारायण धर पांडेय का शव बबूल की झाड़ियों में फंसा दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एक साथ चारों शव पहुंचने से गांव में मची चीख-पुकार
सोमवार की देर शाम को मिले सगे भाई नीलेश, सूरज के साथ धर्मेंद्र के शव मर्च्युरी में रखे गए थे। मंगलवार की सुबह मिले नारायण धर के शव साथ ही सभी चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जब सभी चारों शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गयी और पूरे कस्बे में मातम छा गया। कस्बे के तीन स्थानों पर जलते चार शवों को देखहर एक की आंखें नम हो गईं।
रामसनेहीघाट में भी डूबे युवक का शव बरामद
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कल्याणी नदी में डूबे भानपुर गांव निवासी सहजराम (35) का शव भी पुलिस टीम ने मंगलवार की दोपहर बरामद किया है। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर युवक का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें