फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ढाई करोड़ से होंगे बचे काम, हावी रहा सफाई का मुद्दा

Wed, 25 Dec 2024 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। ब्लॉक सभागार में मंगलवार कोे क्षेत्र पंचायत की बैठक में वार्डों में साफ सफाई न होने का मुद्दा हावी रहा। इसे लेकर सदस्यों में हुई नोकझोंक के बीच सदन में आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इसमें बताया गया कि 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में बचे हुए कार्यों को ढाई करोड़ रुपये के खर्च से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बताया गया कि अब तक छह करोड़ रुपये से 27 कार्य पूरे करा लिए गए हैं। एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि जिन पंचायत में पंचायत घर नहीं बन सके हैं, संबंधित सभासद उन्हें बनवाने के लिए अपना प्रस्ताव तैयार कर जल्दी प्रस्तुत कर दे। सदन में वार्डों में साफ सफाई की बदहाली का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों का आरोप था कि शिकायत के बाद भी उनके क्षेत्र में सफाई के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। मौजूद बीडीओ आदिति श्रीवास्तव ने सभी ग्राम प्रधानों को सफाई मित्रों को रखकर गांव की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
बीडीओ ने आय व्यय का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि पंचम राज वित्त योजना के अंतर्गत 2.90 करेड़ के सापेक्ष 11 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। वहीं दो कार्य निर्माणाधीन है। जिसमें 1.71 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं केंद्रीय 15वां वित्त योजना के अंतर्गत 2.98 करोड़ के सापेक्ष 1.15 करोड़ रुपये खर्च करके 16 कार्य पूरे कराए गए हैं। बाकी बचे कार्यों को ढाई करोड़ रुपये से 31 मार्च से पहले पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य के अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी क्षेत्र पंचायत की बैठक से गायब रहने वाले बिजली तथा वन विभाग के अफसरों के खिलाफ सदस्यों ने गहरा रोष जताया। सदस्यों के गुस्से को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा की अगुवाई में सदन ने सर्वसम्मत से दोनों ही विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें