बाराबंकी। सर्वोदय शिक्षा निकेतन भानमऊ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत की खलिहान भूमि पर अवैध रूप से विद्यालय संचालन के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नोटिस के बावजूद प्रबंध तंत्र की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न देने पर मान्यता रद्द करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
राजस्व रिकॉर्ड में गाटा संख्या-327 खलिहान के नाम दर्ज है, जिस पर बेदखली का वाद भी लंबित है। संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट और साक्ष्य न मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक की मान्यता प्रत्याहरण की आख्या शासन को भेज दी है।
विद्यालय खलिहान की सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से संचालित पाया गया है। समयावधि में प्रबंध तंत्र की ओर से साक्ष्य न देने पर नियमानुसार कक्षा एक से आठ तक की मान्यता रद्द करने की संस्तुति सहित आख्या बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेज दी गई है।