फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दहेज हत्या में पति और सास गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के घंटाघर के निकट रहने वाले बर्तन कारोबारी आकाश की पत्नी वैष्णवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वैष्णवी की शनिवार आधी रात मौत हुई थी। ससुराल वालों का कहना था कि उसने फंदे पर लटक कर जान दी है, जबकि उन्नाव से पहुंचे भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।
परिजनों के आरोप के अनुसार वैष्णवी के हाथ और गले पर चोट के निशान मिले थे। मामले में पुलिस ने पति आकाश गुप्ता और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आफताब आलम ने बताया कि मामले में पति और सास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें