फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा दूसरे चरण के अनाज का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मार्च माह में वितरित किए जाने वाला दूसरे चरण के अनाज का वितरण जिले के करीब छह लाख कार्डधारकों में शनिवार से होगा। यह वितरण 10 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद अप्रैल माह के अनाज का वितरण कार्डधारकों में किया जाएगा। विभाग ने इस संबंध में सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने गेहूं-चावल के साथ जब से चना, तेल और नमक का मुफ्त वितरण शुरू कराया है तभी से अनाज वितरण की व्यवस्था भी पटरी से उतरती जा रही है। पिछले तीन महीनों में देखा जाए तो कभी भी अनाज का वितरण निर्धारित समय पर नहीं हो सका। क्योंकि कभी तेल आता है तो चना नहीं आता, कभी चना आता है तो नमक नहीं आता और कभी नमक आ जाता है तो तेल नहीं आता। विभाग की माने जब तक पांचों वस्तुएं एक साथ कार्डधारक को नहीं दी जाएंगी तब तक मशीनें उसे स्वीकार नहीं करेगी।
मगर सामग्री की आपूर्ति करने वाली फर्म इन सामग्रियों की समय से आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं। इसकी वजह से अन्य सामग्री के साथ ही अनाज वितरण की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। यहीं कारण है कि मार्च माह में प्रति यूनिट पांच किलो मिलने वाला अनाज पूरा माह बीत जाने के बाद भी कार्डधारकों को नहीं मिल सका।
विज्ञापन

क्योंकि इस अनाज का उठान गोदाम से निर्धारित समय पर नहीं हो सका। अब चूंकि अनाज का उठान हो चुका है। शासन ने वितरण की तिथि 2 से 10 अप्रैल तक निर्धारित कर दी है। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी का कहना है कि शनिवार से अनाज का वितरण शुरू कराया जा रहा है, जो 10 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें