फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा, मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा स्थित चार डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां कई प्रकार की गड़बड़ियां मिलने पर सेंटर संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम शालिनी प्रभाकर के नेतृत्व में डॉ. संजय बाबू की टीम ने कस्बा स्थित इंडिया डायग्नोस्टिक सेंटर, मनोकामना डायग्नोस्टिक सेंटर, लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर और आदर्श डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। टीम ने बताया कि इस दौरान जो फार्म भरे जा रहे थे उनमें कई प्रकार की खामियां मिली हैं।
कई मरीजों के अल्ट्रासाउंड तो किए गए लेकिन उनके मोबाइल नंबर फॉर्म पर दर्ज नहीं किए जा रहे थे। ऐसी स्थिति में यदि किसी मरीज से बात भी की जाए तो कैसे। जिस पर सभी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वह शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की इस कार्रवाई से अन्य डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को उनके द्वारा सीएचसी का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर आने वाले मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए अब उन्हें बाहर से अल्ट्रासाउंड नहीं कराना पड़ेगा। इसके लिए सीएचसी अधीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी चिकित्सकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सीएचसी पर आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिले इसका पूरा प्रयास किया जाए।
डीएम के आदेश पर शुक्रवार को कस्बा स्थित चार डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ किया गया। इस दौरान जो फॉर्म भरे जा रहे थे उनमें कमियां मिली हैं जिन्हें दूर करने के निर्देश सभी संचालकों को दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा इस तरह की खामियां मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शालिनी प्रभाकर, एसडीएम हैदरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें