फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा में 24 घंटे गश्त करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महाशिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा है। सड़क किनारे पैदल बम-भोले का जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मेेला परिसर के अलावा लखनऊ सीमा से मेला तक करीब 40 किलोमीटर तक 38 टीमें लगाकर तीन किलोमीटर की परिधि में एक टीम गश्त करती रहेगी। उधर, रामनगर तिराहे से बहराइच के जाने वाले मार्ग पर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। हाईवे पर चौपुला के पास से ही शहर की तरफ प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा चार स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लखनऊ की सीमा से महादेवा तक की दूरी को चार सेक्टर व दो जोन में बांटा गया है। इसमें सीओ को जोनल व प्रभारी निरीक्षकों को सेक्टरवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इस दूरी में पुलिस की 19 मोबाइल गश्त टीम होगी। इसको लेकर 38 मोबाइल पार्टियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की लगाई गई है। गोंडा व बहराइच मार्ग पर बड़े वाहनों पर रोक लगाने के लिए डायवर्जन किया गया है।
महाशिवरात्रि तक गोंडा व बहराइच मार्ग से आने वाले वाहनों को चौकाघाट से मरकामऊ और बदोसरायं से सफदरगंज होते हुए हाईवे होकर निकाले जाएंगे। इसी प्रकार रामनगर तिराहे से हाईवे से सफदरगंज, बदोसरायं से मरकामऊ होते हुए बड़े वाहन गोंडा व बहराइच जाएंगे। वहीं बीच में बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे से गोंडा-बहराइच जाने वाले मार्ग से बड़ा वाहन न जाने पाए। इस पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बाराबंकी से गोंडा-बहराइच मार्ग पर रामनगर तिराहे से महादेवा तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। कोई असुविधा न हो इसको लेकर वाहनों का डायवर्जन किया गया है। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर जाने वाले बड़े वाहन महाशिवरात्रि तक रामनगर तिराहे से हाईवे होकर सफदरगंज से बदोसरायं-मरकामऊ होते हुए चौकाघाट होकर जाएंगे। इसी मार्ग से उधर से आने वाले बड़े वाहनों का डायवर्जन किया गया है। कट मार्गों पर भी बैरियर लगाए गए हैं।
-सीमा यादव, सीओ सिटी/ यातायात
कांवड़ियों की सुरक्षा को लखनऊ की सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर चौकी से महादेवा तक दो जोन व चार सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बांटी गई है। जोन की जिम्मेदारी सीओ व सेक्टर की प्रभारी निरीक्षकों को दी गई है। वहीं 24 घंटे पुलिस मोबाइल की टीमें गश्त करेंगी। हर तीन किमी पर एक मोबाइल गश्त पार्टी होगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी
जाम में घंटों फंसे रहे वाहन
सिरौलीगौसपुर। महाशिवरात्रि को लेकर बड़े वाहनों के डायवर्जन के चलते बदोसरायं-मरकामऊ की बीच शुक्रवार को जाम के हालात दिखे। ऐसे में दोनों ओर से बड़े-वाहनों के आवागमन को लेकर छोटे वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। महादेवा मेला में आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर गोंडा व बहराइच मार्ग पर दोनों ओर से आने वाले बड़े वाहनों का डायवर्जन किया गया। ऐसे में सफदरगंज-बदोसरायं व मरकामऊ से चौकाघाट तक इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा। मगर, बैरियर लगाने के बाद गायब पुलिस कर्मियों के कारण बेतरतीब तरीके से चलाए जा रहे वाहनों से यह स्थिति पैदा हो रही है। वहीं एक क्षतिग्रस्त पुलिया भी दिक्कतें पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें