फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ को लेकर संगठनों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल तक सेवा से जोड़े जाने को लेकर लगातार संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसका विरोध किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने गन्ना कार्यालय में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि योजना के तहत युवाओं को मात्र चार साल के लिए सेना में जोड़ना वास्तव में सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर होकर रह जाएगी। क्योंकि चार साल सेना में रहने के बाद युवा या तो किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करेगा या फिर बेरोजगारी की मार से आत्महत्या करने को मजबूर होगा। पार्टी राष्ट्रपति से मांग करती है कि देश के साथ हो रहे अपमान को रोकें।
वहीं राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। अखिलेश वर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना द्वारा हमारे देश को सशक्त सेना मिलना संभव नहीं होगा क्योंकि नौजवानों के हृदय में केवल चार साल का ही सेवाकाल कुष्ठा के रुप में रहेगा।
विज्ञापन

सेना में विगत तीन वर्ष से भर्ती नहीं हुई है और अब इस प्रकार को भर्ती में इन युवाओं को मानसिक आघात पहुंचा है। योजना के तहत चार साल के बाद इन जवानों को न तो पेंशन मिलेगी और न ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। दोनों प्रदर्शनों में संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बवाल करने वाले युवकों की तलाश शुुरू
हैदरगढ़। कस्बा चौराहे पर अग्निपथ योजना का विरोध करना युवकों को काफी महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए वायरल वीडियो व फोटो के माध्यम से युवकों की पहचान करने का कार्य शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा सेना में अग्निपथ योजना से अग्निवीर भर्ती करने की घोषणा से देश के जिलों में भड़के युवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के कस्बा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में एकत्र हुए युवकों ने जमकर बवाल काटा था। मुख्य चौराहे से लेकर तहसील तक विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो के आधार पर जांच कर आंदोलन करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। यह युवक सुबेहा, कोठी, असंद्रा, आरएसघाट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कोतवाल बीके वर्मा ने बताया कि युवकों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें