फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ड्यूटी न लेने पर 12 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए करीब 12 बीएलओ ने अभी तक अपनी ड्यूटी ही नहीं ली है। इस पर खंड शिक्षाधिकारी मसौली ने उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र भेज इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में ग्राम पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगाने के बाद भी कंपोजिट विद्यालय करपिया की अनुदेशक शिखा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनामऊ की अनुदेशक सीता सिंह, सैदाबाद के अनुदेशक सुशील कुमार, बघौरा की शिक्षिका अनीता रावत, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव की शिक्षिका ब्रजेश व रिचा सिंह, कंपोजिट विद्यालय भयारा की ट्विंकल कनौजिया, नियामतपुर के शिक्षामित्र राजितराम यादव, प्यारेपुर सरैया के रजनेश कुमार, शाहपुर के रामपाल, सूर्यपुर खपरैला के सुभाषचंद्र, दादरा के सुरेशचंद्र ने अभी तक बीएलओ ड्यूटी नहीं ली। खंड शिक्षाधिकारी जानेंद्र गुप्ता ने बताया कि पहले भी कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बाद भी 12 बीएलओ ने ड्यूटी नहीं ली है। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एसडीएम सदर को पत्र भेजा गया है।
प्रभावित हो रहा सत्यापन कार्य
मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव में पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची सत्यापन के लिए लगाए गए बीएलओ द्वारा कार्य शुरू न किए जाने से सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। बीएलओ ब्रजेश एवं रिचा सिंह द्वारा कार्य शुरू न किए जाने से ग्राम पंचायत बड़ागांव के वार्ड संख्या एक से लेकर 10 तक के मतदाता नाम बढ़वाने एवं सही कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने बताया कि बीएलओ द्वारा काम न शुरू किए जाने की शिकायत बीडीओ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें