फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश और तेेज हवाओं से गिरी धान की फसल

विज्ञापन
सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।  - फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
सैदनपुर। तहसील सिरौलीगौसपुर में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से क्षेत्र के किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा। मेलारायगंज, सैदनपुर, पंजरौली और मौलाबाद खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई। किसान उमेश यादव, रामतीरथ, मनोज, राजू और श्रीकेशन ने बताया कि अगेती धान की फसल में बालियां निकल चुकी थीं। अचानक हुई तेज बारिश और हवाओं से फसल खेतों में गिर गई है। किसानों का कहना है कि फसल के गिर जाने से उत्पादन प्रभावित होगा, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। किसानों ने बताया कि धान की फसल इस समय विकास पर चल रही है। ऐसे में फसल का गिराना उत्पादन को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


बारिश से थोड़ी देर की राहत, बाद में निकली तेज धूप
सुबह हुई बारिश से लोगों को थोड़ी देर के लिए उमस से राहत मिली। हालांकि, इसके बाद निकली तेज धूप से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 प्रतिशत रही और हवाएं 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। आगामी 24 घंटे के अंदर बारिश होगी, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें