फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के 125 कैदियों को पैरोल पर रिहा करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार में भी कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जेल में निरुद्ध 125 कैदियों को पैरोल पर रिहा करने के लिए जेल प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इस पर मंजूरी मिलने के बाद इन कैदियों को रिहा करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला जेल में इस समय 23 बैरकों में करीब 13 सौ कैदी व बंदी निरुद्ध हैं। जबकि जेल की क्षमता महज 750 की ही है। ऐसे में क्षमता से अधिक बंदी व कैदी होने के चलते जेल में कोरोना संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। हालांकि जेल में अब जो भी नए बंदी जाते हैं उनकी कोविड जांच कराई जाती है और निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्रवेश दिया जाता है। यदि कोई बंदी पॉजिटिव आता है तो उसके लिए अलग बैरक बनी है जहां पर उसे रखकर इलाज करने की प्रक्रिया चलती है।
जेल अस्पताल में भी प्रत्येक समय चिकित्सकों की तैनाती रहती है और यहां बंदियों व कैदियों का इलाज करते हैं। लेकिन इसके बाद भी जेल में कई बंदी व कैदी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जेल में जिन बंदियों की कोविड टीकाकरण के नियम के मुताबिक उम्र है उनका टीकाकरण भी जेल प्रशासन द्वारा कराया जा चुका है। और जेल में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जाता है। और बंदियों को कोविड से बचाव के लिए फायदेमंद भोजन व दवाएं भी वितरित की जाती है। अब जेल के जिन कैदियों की छवि साफ सुथरी है उनको पैरोल देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जेल के 125 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए कार्रवाई तेज की गई है। इससे जेल में कैदियों की क्षमता कम होने से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

125 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी चल रही है। शासन से निर्देश मिलते ही इस पर कार्रवाई होगी। जेल में कोविड से बचाव के लिए हर संभव उपाए किए गए हैं। सैनिटाइजेशन भी प्रतिदिन कराया जाता है। जेल अस्पताल में बंदियों का बेहतर तरीके से उपचार भी होता है।
विज्ञापन

-हरिबक्श सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें