फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग फीडर फुंका, 130 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। इनकमिंग फीडर फुंकने से कोठी क्षेत्र के करीब सवा सौ गांव की बत्ती गुल हो गई। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं हैदरगढ़ में तार टूटने से करीब 30 गांवों की सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं शहर में 15 मोहल्लों की तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कोठी बिजली उपकेंद्र में बुधवार सुबह इनकमिंग फीडर फुंक गया। इससे कोठी, मदारपुर, छतौनी, इलिचपुर, छतौरा, सरायमांडू, अचकामउ सहित 130 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली गुल होने से लोग पानी के लिए भटकते रहे। बिजली आपूर्ति बंद रहने से करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रही। करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अजय कुमार का कहना है कि कोठी उपकेंद्र पर इनकमिंग फीडर में खराबी आ गई थी। इसके कारण विद्युत आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही।
वहीं हैदरगढ़ में मंगलवार रात फाल्ट आने से सात घंटे बिजली गुल रही। मंझार फीडर से जुड़े गांव बारा, रौनी, जलालपुर, बुढनापुर, मदनापुर, भितरी, तेजवापुर, जसकापुर, मारूफपुर, लोदीपुर सहित 30 गांवों मेें बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती के कारण करीब 50 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज फीडर से जुड़े आठ गांवों में रात को चार घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 10 हजार आबादी प्रभावित रही। वहीं शहर में जंफर उड़ने व तार टूटने से आजाद नगर, दीनदयाल नगर, कोठीडीह, हनुमंतनगर, गोकुल नगर, मोहारीपुरवा, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, लखपेड़ाबाग, बाल बिहार समेत 15 मोहल्लों की बिजली तीन घंटे गुल रही। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें