फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 टोल कर्मी समेत 67 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बेकाबू हो रहा है। जिले में एक साथ 67 लोगों के कोरोनो पॉजिटिव मिलने से दहशत पैैैदा हो गई है। आम लोगों के साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में अयोध्या हाईवे के अहमदपुर टोल प्लाजा के 31 कर्मचारी, सफेदाबाद स्थित एक निजी बैंक के दो कर्मचारी और हैदरगढ़ कोतवाली का एक सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन

बाराबंकी-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर स्थित टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले 31 कर्मचारी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को भी टोल प्लाजा के कई कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। इस तरह से अब तक टोल प्लाजा के 43 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। टोल प्लाजा मैनेजर एएस चौहान ने बताया कि दो दिनों के अंदर काफी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर हैदरगढ़ कोतवाली में का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पांच पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कराया गया है। मालूम हो कि गत दिनों मारपीट में घायल युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों की जांच कराई गई। पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आने पर एक सिपाही की पॉजिटिव पाया गया। एसडीएम योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सिपाही के संक्रमित मिलने के बाद कोतवाली, तहसील कॉलोनी, अग्निशमन कार्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र को सैनिटाइज कराने के साथ हॉट स्पाट घोषित कर आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन

शहर से लगे सफेदाबाद स्थित एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। और पूरे परिसर को सील करते हुए सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इन कर्मियों के संपर्क में आने वालों का विवरण जुटाया जा रहा है। इसके साथ अन्य इलाकों में मिले संक्रमितों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें