फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में भूमि विवाद में एक वृद्ध की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहरीर न मिलने के चलते शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम ददेरा निवासी रामलखन (65) का गांव के एक व्यक्ति से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब पांच बजे रामलखन खेत से घर लौट रहा था। परिवारीजनों का आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने रामलखन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में रामलखन के सिर में गंभीर चोट लग गई। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजन उसे लखनऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम को शव गांव लाए जाने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जांच में पता लगा है कि खेत से लौटते समय रामलखन पर गांव के एक व्यक्ति व उसके साथियों ने हमला कर दिया। उपचार के दौरान लखन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें