फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर उतरे नहीं, सोशल मीडिया पर फोड़ रहे हार का ठीकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एमएलसी चुनाव में सपा के ज्यादातर नेता जमीन पर उतरे नहीं। जबकि अब जब पार्टी प्रत्याशी की हार हो गई है तो कार्यकर्ता एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने में लगे हैं। इन दिनो सोशल मीडिया पर सपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता एक दूसरे पर पार्टी का सपोर्ट न करने का आरोप लगा रहे हैं। सपाइयों का यह कारनामा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

एक दिन पहने एमएलसी चुनाव का रिजल्ट सामने आने पर सपा प्रत्याशी की करारी हार हुई थी। इसके बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेता अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। कुछ नेताओं ने पोस्ट में लिखा है कि पार्टी के बड़े नेता बताएं कि उनके इलाके में कितने वोट मिले हैं।
इसी तरह कई अन्य कार्यकर्ता भी पोस्ट कर रहे हैं कि पार्टी नेता जो अभी तक वोट के ठेकेदार बने थे वह बताएं कि उनके द्वारा इस चुनाव में क्या किया गया है। परिणाम कुछ भी हो लेकिन इस चुनाव के बाद सपा में व्याप्त अंदरूनी गुटबाजी भी चरम पर आ गई है। ऐसे में अब आगामी नगर पंचायत व उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले में सपा का प्रदर्शन अच्छा होना आसान नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

जिस तरह से पार्टी में भितरघात हावी है उससे इसके बढ़ने के बजाए दायरा सिमटने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कई कार्यकर्ता अपने नेताओं पर अहंकारी होने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि नेताओं का अहंकार ही उन्हें ले डूबा है। जब नेता किसी कार्यकर्ता से मिलेंगे नहीं और उनकी सुनेंगे नहीं सिर्फ अपना हित साधने का काम करेंगे तो पार्टी कैैसे आगे बढ़ सकेगी। सपा को लेकर इस तरह के कमेंट व पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें