फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की विरासत को ऊंचाईयों पर ले गए सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। योगी मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने अपने बाबा स्वर्गीय अवधेश प्रकाश शर्मा की राजनीतिक विरासत को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। आज तक कोई चुनाव न हारने वाले सतीश चंद्र शर्मा के बाबा ही उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं। सतीश के पिता ने भले ही कोई चुनाव न लड़ा हो मगर वे दशकों से आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

सतीश सिद्घौर ब्लॉक के ग्राम नसीपुर के निवासी हैं और वर्तमान में गांव से करीब एक किलोमीटर नईसड़क चौराहे पर बने आवास में रहते हैं। साल 1975 की इमरजेंसी में जेल जाने वाले अवधेश प्रकाश शर्मा 1980 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने तो पार्टी को कोई जनाधार नहीं था। लेकिन वे अकेले ही भाजपा का झंडा लेकर चलते रहे।
2006 के भिलवल कांड में अवधेश प्रकाश को जेल जाना पड़ा। बाबा के साथ रहकर राजनीति के दांवपेंच सीखते हुए सतीश हाईस्कूल की शिक्षा के दौरान ही विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। लेकिन सिद्घौर ब्लॉक के गांवों के हर कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले सतीश ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद वर्ष 2005-06 में पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें पार्टी ने थोड़े-थोड़े समय के लिए युवा मोर्चा के साकेत विभाग के संयोजक व युवा मोर्चा के ही क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए। साल 2010 में सिद्घौर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता लेकिन इसी साल उनके बाबा अवधेश प्रकाश का निधन हो गया। ऐसे में उनकी राजनीतिक विरासत सतीश ने संभाली।
साल 2015 में वे सिद्घौर से मंडल में सबसे अधिक आठ हजार वोटों से फिर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए और 2015-16 में भाजपा के जिला महामंत्री बने। साल 2017 में भाजपा के टिकट पर 51 हजार से अधिक वोटों से विजयी होने वाले सतीश ने दरियाबाद से छह बार चुनाव जीतने वाले राजा राजीव कुमार सिंह को हराया। जबकि इस चुनाव में भी उन्होंने सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को हराकर पार्टी में अपना विश्वास जमा दिया। इसका प्रतिफल उन्हें मंत्री पद के रूप में मिला।
विज्ञापन

सतीश चंद्र शर्मा का सियासी सफर
2005- भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष
2010- सिद्धौर से जिला पंचायत सदस्य
2015- सिद्धौर से दोबारा जिला पंचायत सदस्य
2016- भाजपा के जिला महामंत्री
2017- दरियाबाद से भाजपा विधायक
2022- दरियाबाद से दोबारा विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें