फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को लेना था फैसला, तबियत बिगड़ी पहुंच गए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। सपा से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह को शनिवार को अपने आगे का कदम उठाने के लिए फैसला लेना था। लेकिन उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अब उनके समर्थक तबियत सही होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विस क्षेत्र दरियाबाद से छह बार के विधायक व पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार अपने पुत्र रितेश कुमार सिंह रिंकू के लिए टिकट मांग रहे थे। मगर सपा द्वारा घोषित हुई सूची में उनका टिकट काट पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप पर पार्टी ने भरोसा दिखाया है। इसके बाद पूर्व मंत्री राजीव ने सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों अपने आवास हड़हा पर बुलाया।
जहां उन्होंने टिकट पर पुनर्विचार करने के लिए दो दिन का समय सपा प्रमुख को दिया था। पार्टी द्वारा सुनवाई न होने के बाद 29 जनवरी को उन्होंने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। मगर शनिवार सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबियत बिगड़ने की बात सुन सैकड़ों समर्थक हड़ाहा गांव पहुंचे और हालात की जानकारी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें